बेलफास्ट, 28 मई (एपी) रचिन रविंद्र और टॉम ब्लंडेल के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने शुरूआती दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद उबरते हुए आयरलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट पर 361 रन बना लिये ।
रविंद्र को स्पिनर हैरी टेक्टर ने 121 के स्कोर पर आउट किया जबकि ब्लंडेल 142 रन बनाकर खेल रहे हैं ।
इससे पहले आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (0) आयरलैंड के तेज गेंदबाज मार्क एडेयर की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए । डेवोन कोंवे भी चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए ।
इसके बाद रविंद्र और ब्लंडेल ने 217 रन की साझेदारी की ।
एपी
मोना
मोना