बिहार : नाव पलटने से दो की मौत, पांच लापता

Ads

बिहार : नाव पलटने से दो की मौत, पांच लापता

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 10:49 AM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 10:49 AM IST

पटना/समस्तीपुर, 28 मई (भाषा) बिहार के समस्तीपुर जिले में बृहस्पतिवार को 14 लोगों को लेकर जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हादसा समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर दियारा के पास तेज हवा के कारण हुआ।

पटना जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, आज सुबह करीब 5:45 बजे बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के पास स्थित बिंद टोली के 14 लोग नाव पर सवार होकर समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित सुल्तानपुर दियारा गए थे। वापसी में तेज हवा के कारण उनकी नाव पलट गई।

बयान में कहा गया है कि लोग कृषि कार्यों के लिए अक्सर सुल्तानपुर दियारा जाते हैं।

समस्तीपुर और पटना जिला प्रशासन संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।

पटना जिला प्रशासन ने बताया कि अब तक सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दो शव बरामद किए गए हैं। पांच अन्य लोगों की तलाश जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

वरिष्ठ जिला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा