Ravindra Singh Passes Away: खेल जगत को बड़ा झटका! नहीं रहे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, खेल रहे थे टूर्नामेंट तभी ​अचानक गिर पड़े नीचे

Ravindra Singh Passes Away: खेल जगत को बड़ा झटका! नहीं रहे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, खेल रहे थे टूर्नामेंट तभी ​अचानक गिर पड़े नीचे

Ravindra Singh Passes Away: खेल जगत को बड़ा झटका! नहीं रहे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, खेल रहे थे टूर्नामेंट तभी ​अचानक गिर पड़े नीचे

Ravindra Singh Passes Away | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 14, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: March 14, 2026 1:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 25 वर्षीय फुटबॉलर रविंद्र सिंह का टूर्नामेंट खेलते समय निधन
  • नामधारी एफसी क्लब के अहम डिफेंडर थे
  • मौत का कारण स्पष्ट नहीं, खेल जगत में शोक

नई दिल्ली: Ravindra Singh Passes Away खेल जगत से एक शोक की खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय फुटबॉलर रविंद्र सिंह का अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह पंजाब के नवांशहर जिले के बछौरा गांव में टूर्नामेंट खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्दन हुआ। जिसके बाद वो देखते ही देखते नीचे गिर गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि रविंद्र की मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रविंद्र के फुटबॉल क्लब ने जताया शोक

Ravindra Singh Passes Away नामधारी एफसी ने सोशल मीडिया पर रविंद्र के लिए वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमें यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि हमारे फुटबॉल खिलाड़ी रविंद्र सिंह का अचानक निधन इतनी कम उम्र में हो गया है। उनका असमय जाना फुटबॉल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में उनके परिवार तथा प्रियजनों को शक्ति और साहस दें।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namdharisports (@namdharisports)

कौन थे रविंद्र सिंह?

पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव मजरी के रहने वाले रविंद्र सिंह इंडियन फुटबॉल लीग (भारतीय प्रोफेशनल फुटबॉल का दूसरा लेवल) के नामधारी एफसी क्लब के साथ अनुबंधित थे। वह सिर्फ 25 साल के थे। वह डिफेंडर थे। वह नामधारी एफसी के डिफेंसिव लाइनअप के अहम खिलाड़ी थे। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, गढ़शंकर के बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज से बीए कर रहे थे। रविंद्र सेकिंड ईयर में थे।

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।