रामकुमार को हराकर रावत आईटीएफ फ्यूचर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे

रामकुमार को हराकर रावत आईटीएफ फ्यूचर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे

रामकुमार को हराकर रावत आईटीएफ फ्यूचर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे
Modified Date: April 8, 2023 / 04:51 pm IST
Published Date: April 8, 2023 4:51 pm IST

चेन्नई, आठ अप्रैल (भाषा) चौथी वरीयता प्राप्त सिद्धार्थ रावत ने शनिवार को यहां गांधी नगर क्लब में बीआर आदित्यन मेमोरियल आईटीएफ पुरुष फ्यूचर्स टेनिस टूर्नामेंट के एकल सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त रामनाथन रामकुमार को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।

रावत रविवार को फाइनल में हमवतन तीसरे वरीयता प्राप्त दिग्विजय प्रताप सिंह से भिड़ेंगे।

दिग्विजय ने लगभग दो घंटे तक चले दूसरे सेमीफाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त मनीष सुरेशकुमार को 6-4, 6-4 से हराया।

अनुभवी रामकुमार तीन आसान जीत के साथ अंतिम चार में पहुंचे थे लेकिन रावत के खिलाफ अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और आसानी से मैच गंवा दिया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में