LSG vs RCB Highlights: आरसीबी ने पक्की की क्वालिफायर में अपनी जगह, लखनऊ को छह विकेट से हराकर बनाया जीत का रिकॉर्ड
LSG vs RCB Highlights: आरसीबी ने पक्की की क्वालिफायर में अपनी जगह, लखनऊ को छह विकेट से हराकर बनाया जीत का रिकॉर्ड

LSG vs RCB Highlights | Photo Credit: IBC24
- RCB ने 228 रनों का पीछा करते हुए 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की
- जितेश शर्मा की 85 रनों की तूफानी पारी ने मैच का रुख पलट दिया।
- RCB अब प्लेऑफ में क्वालिफायर-1 खेलेगी, LSG का सफर यहीं खत्म।
लखनऊ: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मंगलवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से शिकस्त देकर तालिका में दूसरा स्थान पक्का किया। इस जीत से टीम ने क्वलीफायर एक में अपनी जगह पक्की कर ली। सुपर जायंट्स ने तीन विकेट पर 227 रन बनाये। आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 230 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।
आरसीबी के लिए कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने 33 गेंद में नाबाद 85 रन बनाये। विराट कोहली ने 54 और मयंक अग्रवाल ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया। इसी के साथ पंजाब किंग्स ने पहले नंबर, आरसीबी दूसरे नंबर, गुजरात टाइटंस तीसरे और मुंबई ने चौथे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। पंजाब और आरसीबी पहला क्वालिफायर खेलेंगी। वहीं मुंबई और गुजरात एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी।
आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 227 बनाकर आरसीबी को 228 रनों को टारगेट दिया था। शुरुआती दौर में विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने शानदार पारी खेली। चार ओवरों में ही इन दोनों ने स्कोरबोर्ड पर 50 रन टांग दिए थे। छठे ओवर की चौथी गेंद पर आकाश सिंह ने सॉल्ट को आउट किया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 19 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 30 रन बनाए हैं। रजत पाटीदर सात गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 227/3 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में RCB ने 230/4 रन बनाकर जीत दर्ज की।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: RCB beat Lucknow by six wickets and made a record of victory

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm