नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 16.3 ओवर में 75 रन पर आउट कर दिया।
भुवनेश्वर कुमार (पांच रन पर तीन विकेट) और जोश हेजलवुड (12 रन पर चार विकेट) ने शुरुआती चार ओवर में आठ रन पर छह विकेट साझा कर कैपिटल्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
कैपिटल्स के लिए अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 30 रन का योगदान दिया।
भाषा आनन्द
आनन्द