अहमदाबाद, 31 मई (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को यहां इंडियंन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को आठ विकेट पर 155 रन ही बनाने दिए।
आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो दो विकेट चटकाए। कृणाल पंड्या ने 23 रन देकर एक विकेट झटका।
आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए पावरप्ले में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (10) और साई सुदर्शन (12) के विकेट झटक लिए।
गुजरात टाइटन्स की टीम इन झटकों से उबर नहीं सकी। सिर्फ वाशिंगटर सुंदर ही टिककर 37 गेंद खेल सके जिसमें उन्होंने नाबाद 50 रन बनाए। उनके अलावा निशांत सिंधू ने 20 रन का योगदान दिया।
भाषा नमिता
नमिता