आरसीबी ने यूपी वारियर्स को पांच विकेट पर 143 रन पर रोका
आरसीबी ने यूपी वारियर्स को पांच विकेट पर 143 रन पर रोका
नवी मुंबई, 12 जनवरी (भाषा) लॉरेन बेल और अरूंधति रेड्डी समेत अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने महिला प्रीमियर लीग के मैच में सोमवार को यूपी वारियर्स को पांच विकेट पर 143 रन पर रोक दिया ।
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई यूपी टीम के लिये दीप्ति शर्मा (नाबाद 45) और डिएंड्रा डोटिन (नाबाद 40) के अलावा शीर्षक्रम में कोई बल्लेबाज टिक नहीं सकीं ।
बेल ने चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया जबकि रेड्डी ने चार ओवर में सिर्फ 18 रन दिये ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


