RCB vs KKR IPL 2026 Match Raipur: आज आरसीबी और केकेआर होंगे आमने-सामने, हारते ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी ये टीम! जानिए कैसी होगी रायपुर की पिच?

RCB vs KKR IPL 2026 Match Raipur: आज आरसीबी और केकेआर होंगे आमने-सामने, हारते ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी ये टीम! जानिए कैसी होगी रायपुर की पिच?

RCB vs KKR IPL 2026 Match Raipur: आज आरसीबी और केकेआर होंगे आमने-सामने, हारते ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी ये टीम! जानिए कैसी होगी रायपुर की पिच?

RCB vs KKR IPL 2026 Match Raipur/Image- AI Generated

Modified Date: May 13, 2026 / 08:58 am IST
Published Date: May 13, 2026 8:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • RCB और KKR के बीच आज रायपुर में अहम मुकाबला खेला जाएगा
  • जीत मिलने पर RCB पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच सकती है
  • KKR के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है

RCB vs KKR IPL 2026 Match Raipur: आईपीएल 2026 में आज बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच प्लेऑफ के लिए जंग रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। पॉइंट्स टेबल में आरसीबी टीम 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। मंगलवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराकर 16 अंकों के साथ टॉप पर है। दूसरी ओर, KKR 9 अंकों के साथ तालिका में 8वें स्थान पर है।

अगर रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी (RCB vs KKR IPL 2026 Match Raipur) की टीम आज केकेआर को हराने में सफल रहती है, तो बेहतर नेट रन रेट के कारण पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे।

जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड?

RCB और KKR (RCB vs KKR IPL 2026 Match Raipur) के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें केकेआर ने 20 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बेंगलुरु को 15 मैचों में सफलता मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

आज कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

रायपुर (RCB vs KKR IPL 2026 Match Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, जहां अच्छा उछाल और तेज आउटफील्ड देखने को मिलती है। लेकिन ओस के कारण, दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल होता है और चेज़ करने वाली टीमों को अधिक सफलता मिलती है। शुरुआती ओवरों में, पिच से अच्छी गति और उछाल के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआती मूवमेंट भी मिल सकती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो स्पिनरों को पकड़ मिल सकती है।

यहां समझे प्लेऑफ का गणित

  • आज के मैच में अगर आरसीबी जीत जाती है तो उसके 12 मैचों में 16 अंक हो जाएंगे और उसका प्लेऑफ में स्थान लगभग पक्का हो जाएगा।
  • अगर आरसीबी हारती है तो उसके 12 मैचों में 14 अंक रहेंगे और बाकी बचे 2 में से एक मैच को हर हाल में जीतना होगा।
  • केकेआर के 10 मैचों में 9 अंक हैं। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। जीत से टीम के 11 मैचों में 11 अंक हो जाएंगे और वह
  • इसके बाद बाकी बचे 3 मुकाबलों को जीतकर 17 अंकों तक पहुंच सकती है। ऐसे में उसका प्लेऑफ में स्थान पक्का हो जाएगा।
  • अगर कोलकाता की टीम आज हारती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

जागेश साहू- 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.