Alia Bhatt Cannes 2026 Viral Video: पोज देती रही, हाथ हिलाती रही आलिया भट्ट पर फोटोग्राफर्स ने नहीं दिया ध्यान.. कांस फिल्म फेस्टिवल का ये वीडियो जमकर हो रहा वायरल, देखें

Alia Bhatt Cannes 2026 Viral Video: कांस फेस्टिवल में आलिया भट्ट का वीडियो वायरल, फोटोग्राफर्स के नजरअंदाज करने पर सोशल मीडिया में बहस तेज हुई।

Alia Bhatt Cannes 2026 Viral Video: पोज देती रही, हाथ हिलाती रही आलिया भट्ट पर फोटोग्राफर्स ने नहीं दिया ध्यान.. कांस फिल्म फेस्टिवल का ये वीडियो जमकर हो रहा वायरल, देखें

Alia Bhatt Cannes 2026 Viral Video || Bollywood Machine FILE

Modified Date: May 13, 2026 / 10:20 am IST
Published Date: May 13, 2026 10:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • कांस रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
  • फोटोग्राफर्स द्वारा नजरअंदाज करने पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई।
  • आलिया ने फिल्मों में महिला दर्शकों की अहम भूमिका पर खुलकर बात की।

पेरिस: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों कांस फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। रेड कार्पेट पर उनके स्टाइल और फैशन की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि इस बीच उनका वीडियो सोशल मीडिया अपर तेजी से वायरल हो रहा है। (Alia Bhatt Cannes 2026 Viral Video) दरअसल फेस्टिवल के एक वीडियो में दिख रहा है कि फोटोग्राफर रेड कार्पेट पर आलिया के पोज देने, हाथ हिलाने और फ्लाइंग किस देने के दौरान उन्हें नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस ने इस पल को “अजीब” और “शर्मनाक” बताया, वहीं कुछ ने आलिया की पूरे समय आत्मविश्वास और शालीनता के साथ पेश आने की तारीफ की। इंटरनेट पर लोगों की राय बंटी हुई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पुरुष दर्शकों को ज्यादा महत्व पर पूछे सवाल

इस खबर से अलग आलिया ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पुरुष दर्शकों को ज्यादा महत्व दिए जाने पर भी खुलकर अपनी राय रखी है। एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा कि फिल्मों की सफलता को सिर्फ पुरुष दर्शकों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। उनके अनुसार, किसी फिल्म में पुरुष या महिला कलाकार मुख्य भूमिका में हैं, इससे ज्यादा जरूरी उसकी कहानी होती है।

आलिया ने कहा कि भारत में अक्सर यह माना जाता है कि थिएटर में ज्यादा पुरुष दर्शक आते हैं, इसलिए फिल्मों को भी उसी हिसाब से बनाया जाता है। (Alia Bhatt Cannes 2026 Viral Video) उन्होंने सवाल उठाया कि अगर फिल्में केवल पुरुष दर्शकों को ध्यान में रखकर बनेंगी, तो महिला दर्शकों का क्या होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह पुरुषों को मुख्यधारा की फिल्मों से अलग करने की बात नहीं कर रहीं।

बॉक्स ऑफिस की सफलता में महिला दर्शकों का योगदान भी

आलिया ने कहा कि हाल के वर्षों में कई महिला प्रधान फिल्मों ने दुनियाभर में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने Barbie और The Devil Wears Prada 2 जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि महिला दर्शकों का योगदान भी बॉक्स ऑफिस सफलता में काफी बड़ा होता है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया के लुक्स भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने फ्रेंच रिवेरा से प्रेरित खास डिजाइनर ड्रेस पहनी, जबकि दूसरे रेड कार्पेट लुक में वह पीच रंग के गाउन और लंबे ड्रेप के साथ नजर आईं। (Alia Bhatt Cannes 2026 Viral Video) वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही Alpha में दिखाई देंगी। यह फिल्म यश राज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में बॉबी देओल और शर्वरी वाघ भी नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया के पास लव एंड वार भी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान

नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत

जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई

महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown