Balod Sewerage Line Accident: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत, जानिए खुदाई कैसे बनी काल?
Balod Sewerage Line Accident: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत, जानिए खुदाई कैसे बनी काल
Balod Sewerage Line Accident/Image Credit: IBC24
- दल्लीराजहरा में BSP की सीवरेज लाइन परियोजना के दौरान बड़ा हादसा हुआ
- मिट्टी धंसने से 10 फीट गहरी नाली में दबकर 3 मजदूरों की मौत हो गई
- करीब 5 घंटे की मशक्कत और 3 जेसीबी की मदद से शव बाहर निकाले गए
Balod Sewerage Line Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, दल्लीराजहरा में बीएसपी के सिवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान मिट्टी के मलबे में दबने से तीन मजदूरों (Balod Sewerage Line Accident) की मौत हो गई। इस धटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही देर रात सांसद भोजराज नाग भी जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे हुए थे।
मिली जानकरी के अनुसार, बीएसपी (Balod Sewerage Line Accident) के इस कार्य को ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है, जहां ये मजदूर ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहे थे। नाली के अंदर मिट्टी के मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकालने की कवायद शुरू हो गई। तीन जेसीबी के माध्यम से लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में यहां लोग मौजूद रहे।
आपको बता दें कि मिट्टी खिसक जाने के कारण 10 फीट गहराई में तीनों मजदूर (Balod Sewerage Line Accident) दबे थे। मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार और एक महिला बैशाखिन दबे शामिल है। कार्य के दौरान मजदूरों के सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- CG BJP Core Group: छत्तीसगढ़ भाजपा के कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! इन दिग्गज नेताओं की हुई एंट्री, बैठक में नहीं पहुंचे कई पुराने नेता
- Gwalior Nursing Home License Cancelled : ग्वालियर के इन 8 अस्पतालों पर ताला! CMHO ने अचानक निरस्त किए लाइसेंस, लिस्ट देखकर उड़ जाएंगे होश
- SRH vs GT IPL 2026 Match: गुजरात टाइटंस पहुंचा IPL प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर, सनराइजर्स को बड़े अंतर से दी शिकस्त, देखें पूरा स्कोरकार्ड
- नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

Facebook


