Gold Silver Price 13 May 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका! सरकार ने रातोंरात बढ़ाई कस्टम ड्यूटी, अब आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें आज क्या है नया रेट?

Gold Silver Price 13 May 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों को अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। वित्त मंत्रालय ने नई अधिसूचना जारी करते हुए इन कीमती धातुओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दी है। सरकार के इस फैसले से गोल्ड और सिल्वर से बने सामान भी महंगे हो सकते हैं।

Gold Silver Price 13 May 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका! सरकार ने रातोंरात बढ़ाई कस्टम ड्यूटी, अब आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें आज क्या है नया रेट?

(Gold Silver Price 13 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 13, 2026 / 10:04 am IST
Published Date: May 13, 2026 10:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • सरकार ने सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई
  • गोल्ड पर कुल ड्यूटी 6% से बढ़कर 15% हुई
  • 13 मई 2026 से नई दरें लागू हो गईं

नई दिल्ली: Gold Silver Price 13 May 2026 in India: अगर आप जल्द सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। केंद्र सरकार ने सोना-चांदी और अन्य कीमती धातुओं के आयात पर लगने वाली ड्यूटी में बड़ा इजाफा किया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार नई दरें 13 मई 2026 से लागू हो गई हैं। इस फैसले के बाद देश में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है।

गोल्ड पर कुल 15% इंपोर्ट ड्यूटी

सरकार ने सोने पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत की गई है। वहीं एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) भी 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। UAE से तय कोटे के तहत आने वाले सोने पर भी अब ज्यादा शुल्क देना होगा।

सोने और चांदी के दामों में तेजी

ड्यूटी बढ़ने के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की महंगाई और अंतरराष्ट्रीय बाजार की अनिश्चितता का असर भी कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। 13 मई को लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तीन दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1640 रुपये और 22 कैरेट सोना 1510 रुपये तक महंगा हो चुका है। दिल्ली में 24 और 22 कैरेट सोना 10 रुपये प्रति 10 ग्राम तक और महंगा हुआ।

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम आज का भाव कल का भाव बदलाव
1 ग्राम ₹ 15,414 ₹ 15,413 ₹ 1
8 ग्राम ₹ 1,23,312 ₹ 1,23,304 ₹ 8
10 ग्राम ₹ 1,54,140 ₹ 1,54,130 ₹ 10
100 ग्राम ₹ 15,41,400 ₹ 15,41,300 ₹ 100

चांदी की कीमतों में भी उछाल

चांदी की कीमतों में भी लगातार तेजी बनी हुई है। तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद अब लगातार दूसरे दिन चांदी महंगी हुई है। दो दिनों में एक किलो चांदी 15,100 रुपये तक महंगी हो गई। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव 2,90,100 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बिक रही है, जहां इसका भाव 3,00,100 रुपये प्रति किलो है।

आज दिल्ली में चांदी के ताजा भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

मात्रा आज का भाव कल का भाव बदलाव
1 ग्राम ₹ 290.10 ₹ 290.00 ₹ 0.10
8 ग्राम ₹ 2,320.80 ₹ 2,320.00 ₹ 0.80
10 ग्राम ₹ 2,901 ₹ 2,900 ₹ 1
100 ग्राम ₹ 29,010 ₹ 29,000 ₹ 10
1000 ग्राम (1 किलो) ₹ 2,90,100 ₹ 2,90,000 ₹ 100

आम लोगों और कारोबार पर असर

सरकार के इस फैसले का सीधा असर आम ग्राहकों पर पड़ सकता है। शादी-ब्याह और निवेश के लिए सोना खरीदना अब पहले से ज्यादा महंगा हो सकता है। सर्राफा कारोबारियों की लागत बढ़ने से ज्वेलरी के दाम भी बढ़ सकते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और रिसाइक्लिंग उद्योगों पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है। क्योंकि इन क्षेत्रों में कीमती धातुओं का उपयोग बड़े स्तर पर होता है।

लगातार बढ़ रहा गोल्ड इंपोर्ट

भारत में पिछले कुछ वर्षों में सोने का आयात तेजी से बढ़ा है। वित्त वर्ष 2025-26 में गोल्ड इंपोर्ट 24 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 71.98 अरब डॉलर तक पहुंच गया। हालांकि मात्रा के हिसाब से आयात थोड़ा कम हुआ है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड उपभोक्ता माना जाता है और देश सबसे ज्यादा सोना स्विट्जरलैंड, UAE और दक्षिण अफ्रीका से आयात करता है।

सरकार की अपील

सरकार का मानना है कि बढ़ते आयात से विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में लोगों से खर्चों में सावधानी बरतने और सोने की खरीदारी, विदेश यात्राओं व ईंधन की खपत कम करने की अपील की है। ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहे।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।