Sagar Dulha Dulhan News: वरमाला से ठीक पहले खुल गई दूल्हे की पोल, सात फेरे होने से पहले सामने आया ऐसा सच, मामला जान उड़े दुल्हन के होश

Sagar Dulha Dulhan News: वरमाला से ठीक पहले खुल गई दूल्हे की पोल, सात फेरे होने से पहले सामने आया ऐसा सच, मामला जान उड़े दुल्हन के होश

Sagar Dulha Dulhan News: वरमाला से ठीक पहले खुल गई दूल्हे की पोल, सात फेरे होने से पहले सामने आया ऐसा सच, मामला जान उड़े दुल्हन के होश

Sagar Dulha Dulhan News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 13, 2026 / 11:57 am IST
Published Date: May 13, 2026 10:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • वरमाला के दौरान प्रेमिका के आने से समारोह में हंगामा
  • गहने और नकदी वापस मांगी गई
  • दोनों पक्ष थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की गई

सागर: देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और अलग-अलग हिस्सों में जमकर शादियां हो रही है। ऐसे में इस सीजन में कई प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है। (Sagar Dulha Dulhan News) कई बार भरे मंडप पर शादी से इंकार कर देती है, तो कई बार ये भी देखा जाता है कि दूल्हे की एक गलती की वजह से शादी रुक जाती है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के सागर जिले से सामने आया है, जहां वरमाला के दौरान दूल्हे की पोल खुल गई। जिसके बाद शादी रुक गई।

Sagar Dulha Dulhan News मिली जानकारी के अनुसार, मामला कन्हैया वाटिका मैरिज गार्डन का है। दरअसल, मोतीनगर थाना क्षेत्र के अतिशय कॉलोनी निवासी हर्ष सोनी, पिता राजकुमार सोनी का विवाह बीना के आगासौद निवासी प्रियंका सोनी,पिता प्रेम नारायण सोनी के साथ 12 मई को तय था। बालाजी मंदिर के पास स्थित कन्हैया वाटिका मैरिज गार्डन को पूरी तरह सजाया गया था। दुल्हन पक्ष बस भरकर सागर पहुंचा था और टीका-तिलक की रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। बैंड-बाजा तैयार था, घोड़ी सज चुकी थी और बारात निकलने ही वाली थी। इसी बीच दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक मैरिज गार्डन में पहुंच गई।

उसने दूल्हे पर प्रेम संबंध छिपाकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया और सबके सामने हंगामा शुरू कर दिया। प्रेमिका के आरोपों से दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और शादी समारोह रणभूमि में बदल गया। रिश्तेदारों और मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई। विवाद बढ़ने पर शादी तत्काल स्थगित कर दी गई।

इसके बाद दुल्हन पक्ष ने तिलक और चढ़ावे में दिए गए गहने, नकदी और अन्य सामान वापस करने की मांग की। जब तत्काल सामान नहीं लौटाया गया, तो दुल्हन पक्ष बस सहित मोतीनगर थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि लड़के पक्ष ने तीन दिन के भीतर पूरी राशि और गहने लौटाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद दुल्हन पक्ष मायूस होकर आगासौद लौट गया। वहीं, घोड़ी और बैंड पार्टी भी बिना बारात निकले ही वापस लौट गई। इस अनोखी घटना की चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।