MP Weather Update : MP में भीषण गर्मी का कहर, रतलाम में पारा रिकॉर्ड 46.5 डिग्री पहुंचा, मौसम विभाग ने 11 से अधिक जिलों में जारी किया लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने 11 से अधिक जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। रतलाम में तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि कई संभागों में अगले 4 दिन तक हीट वेव की चेतावनी दी गई है।

MP Weather Update : MP में भीषण गर्मी का कहर, रतलाम में पारा रिकॉर्ड 46.5 डिग्री पहुंचा, मौसम विभाग ने   11 से अधिक जिलों में जारी किया लू का अलर्ट

MP Weather Update / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 13, 2026 / 10:11 am IST
Published Date: May 13, 2026 10:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के 11 से अधिक जिलों में लू का अलर्ट जारी।
  • रतलाम में रिकॉर्ड 46.5°C तापमान दर्ज किया गया।
  • इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम में 4 दिन तक हीट वेव की चेतावनी।

भोपाल: MP Weather Update मध्य प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है, जिससे पूरा प्रदेश तप रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 से अधिक जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में पड़ रही इस कड़ाके की गर्मी के बीच रतलाम में पारा रिकॉर्ड 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

इंदौर और उज्जैन संभाग में अगले 4 दिन तक लू का अलर्ट जारी

MP Heat Wave Alert मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में भी इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इंदौर और उज्जैन संभाग में अगले 4 दिन तक लू का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में भी आने वाले दिनों में भीषण हीट वेव चलेगी। इसके साथ ही प्रदेश के बालाघाट, सिवनी, दतिया, टीकमगढ़, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, सागर, छिंदवाड़ा और रायसेन जिलों में भी आने वाले दिनों में बेहद तेज गर्मी दर्ज की जाएगी।

11 से अधिक जिलों में लू का अलर्ट जारी

रतलाम में रिकॉर्ड 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने और 11 से अधिक जिलों में लू का अलर्ट जारी होने के बाद अब पूरे मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का शिकंजा कसता जा रहा है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में अगले 4 दिनों तक हीट वेव के इस अलर्ट को देखते हुए लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.