मैड्रिड, नौ सितंबर (एपी) किलियन एमबाप्पे और एर्लिंग हालैंड ने गोल दागे जिससे रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में जीत के साथ नए सत्र की शुरुआत की।
एमबाप्पे ने रिकॉर्ड 15 बार के चैंपियन मैड्रिड को सैंटियागो बर्नबेउ में इंटर मिलान पर 2-1 की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी तरफ हालैंड के दो गोल की मदद से 2023 के चैंपियन सिटी ने पोर्टो को 2-0 से हराया।
मैड्रिड और सिटी को पिछली दो बार के चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के साथ इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इन दोनों टीम के प्रमुख स्ट्राइकर ने पहले मैच में ही अपना जलवा दिखाया।
एमबाप्पे ने यूरोपीय क्लब फुटबॉल की शीर्ष महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना 71वां गोल किया जबकि हालैंड के नाम पर चैंपियंस लीग में 59 मैचों में 59 गोल दर्ज हो गए हैं।
बोरुसिया डॉर्टमुंड ने विलारियाल को 3-2 से हराया। रियाल बेटिस ने लिली को और एस्टन विला ने क्लब ब्रुग को इसी अंतर से पराजित किया। पीएसजी बुधवार को स्लोवन ब्रातिस्लावा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
एपी
पंत
पंत