रेथिन, वैदेही बने फेनेस्टा ओपन चैम्पियन
रेथिन, वैदेही बने फेनेस्टा ओपन चैम्पियन
नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) गैर वरीयता प्राप्त तमिलनाडु के रेथिन प्रणव और शीर्ष वरीय गुजरात की वैदेही चौधरी ने शनिवार को यहां 29वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला एकल खिताब अपने नाम किये।
क्वालीफायर के जरिये मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाले प्रणव ने फाइनल में रेलवे के नितिन कुमार सिन्हा को 6-4, 2-6, 6-2 से शिकस्त दी।
वहीं वैदेही ने तमिलनाडु की युवा माया रेवती को डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक चले फाइनल में 6-3, 6-3 से हराकर अपने करियर में दूसरी दफा महिला एकल खिताब जीता।
लड़कों के अंडर-18 फाइनल में कर्नाटक के अराध्य क्षितिज ने मणिपुर के शंकर हेसनाम को 5-7, 7-5, 6-4 से मात दी।
बालिका अंडर-18 वर्ग का खिताब महाराष्ट्र की प्रिशा शिंदे ने जीता जिन्होंने तमिलनाडु की दिया रमेश को 1-6, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द
लेखक के बारे में
Web Title: रेथिन, वैदेही बने फेनेस्टा ओपन चैम्पियन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm