सुपर लीग खो खो टूर्नामेंट में राइनोज, चीताज की जीत

सुपर लीग खो खो टूर्नामेंट में राइनोज, चीताज की जीत

सुपर लीग खो खो टूर्नामेंट में राइनोज, चीताज की जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: February 12, 2021 4:10 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) राइनोज और चीताज ने भारतीय खो खो महासंघ (केकेएफआई) 2021 सुपर लीग टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां अपने अपने मैच जीते।

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे इस पांच लाख इनामी टूर्नामेंट के पूल ए में राइनोज ने निन्जाज को 37-32 से हराया जबकि चीताज ने जगुआर्स के खिलाफ करीबी मुकाबले में 40-39 की रोमांचक जीत दर्ज की।

पूल-बी में फ्रिस्की रेंजर्स ने शाकर्स को 40-36 से हराया जबकि पैंथर्स तथा पहाड़ी बिल्लाज ने 35-35 से ड्रॉ खेला। महिलाओं के वर्ग में पैंथर्स ने चीताज को 13-9 से पराजित किया।

पुरुष वर्ग में चार – चार टीमों के दो पूल बनाये गये हैं जो राउंड रोबिन आधार पर एक दूसरे से भिड़ेंगी। प्रत्येक पूल से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल और फाइनल 15 फरवरी को खेले जाएंगे।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में