रितु ने चौथा एमएमए चैम्पियनशिप खिताब जीता

Ads

रितु ने चौथा एमएमए चैम्पियनशिप खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - December 5, 2020 / 09:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

सिंगापुर, पांच दिसंबर ( भाषा ) भारतीय पहलवान और मार्शल आर्ट फाइटर रितु फोगाट ने लगातार चौथा एमएमए चैम्पियनशिप खिताब जीत लिया ।

भारत की इस पहलवान ने फिलीपीन की जोमारी टोरेस को वन चैम्पियनशिप के पहले दौर में तकनीकी नॉकआउट में हराया ।

उसने कहा ,‘‘ मैं लगातार अच्छे प्रदर्शन की कोशिश कर रही हूं । यह आसान मैच नहीं था लेकिन भविष्य में चुनौतियां और भी कठिन होंगी । अब मेरा ध्यान वन महिला एटमवेट ग्रां प्री जीतने पर है और मैं मेहनत कर रही हूं ।’’

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द