रोहित के तूफानी शतक से भारत ने बनाये चार विकेट पर 212 रन

रोहित के तूफानी शतक से भारत ने बनाये चार विकेट पर 212 रन

रोहित के तूफानी शतक से भारत ने बनाये चार विकेट पर 212 रन
Modified Date: January 17, 2024 / 08:49 pm IST
Published Date: January 17, 2024 8:49 pm IST

बेंगलुरु, 17 जनवरी (भाषा) भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 121 रन) के शतक और रिंकू सिंह (नाबाद 69 रन) के अर्धशतक से बुधवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चार विकेट पर 212 रन बनाये।

रोहित ने 69 गेंद खेलते हुए अपनी नाबाद शतकीय पारी में 11 चौके और आठ छक्के जड़े।

रिंकू ने 39 गेंद में दो चौके और छह छक्के लगाये।

रोहित और रिंकू ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए पांचवें विकेट के लिए 95 गेंद में नाबाद 190 रन की साझेदारी निभायी।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में