नागोया, 22 सितंबर (भाषा) रोशिबिना देवी नाओरेम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को वुशु के महिला 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया।
उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मकाऊ की चू मैन सिन को हराया।
इससे पहले इस प्रतियोगिता के पिछले दो आयोजनों में रजत और कांस्य पदक जीत चुकीं रोशिबिना को ‘आइची प्रीफेक्चुरल मार्शल आर्ट्स हॉल’ में मकाऊ की अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अंकों के अंतर के आधार पर विजेता घोषित किया गया।
हंजाबम लैंगलेनटोम्बी देवी महिला ‘नानक्वान और नंदाओ’ स्पर्धा के फाइनल में 9.403 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहीं। उन्होंने ‘क्वालिटी ऑफ मूवमेंट’ में 4.85, ‘ओवरऑल परफॉर्मेंस’ में 2.703 और ‘डिग्री ऑफ डिफिकल्टी’ में 1.85 अंक हासिल किए।
इस बीच, आर्यन पुरुषों के 56 किग्रा सांडा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के सैदुलो अबुराशितोव से 1-2 (5-0 0-5 0-5) से हार गए।
भाषा आनन्द पंत
पंत