राउंड ग्लास पंजाब और राजस्थान यूनाइटेड का मुकाबला बराबरी पर छूटा

राउंड ग्लास पंजाब और राजस्थान यूनाइटेड का मुकाबला बराबरी पर छूटा

राउंड ग्लास पंजाब और राजस्थान यूनाइटेड का मुकाबला बराबरी पर छूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 23, 2022 9:01 pm IST

पंचकुला, 23 नवंबर (भाषा) राउंड ग्लास पंजाब एफसी (आरजीपीएफसी) और राजस्थान यूनाइटेड के बीच बुधवार को यहां खेला गया आई-लीग फुटबॉल का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ ।

डेनियल लालमपुइया ने मैच के 13वें मिनट में ही गोल कर मेजबान आरजीपीएफसी को बढ़त दिला दी। टीम जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन ग्यामर निकुंभ ने आखिरी क्षणों (90+1 मिनट) में गोल दाग राजस्थान यूनाइटेड के लिए एक अंक पक्का कर दिया।

इस नतीजे से तीन मैचों के बाद आरजीपीएफसी के खाते में सात अंक है तो वहीं इतने ही मुकाबले में राजस्थान के नाम चार अंक है।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में