रिबाकिना ने मुचोवा को हराकर पोर्श टेनिस ग्रैंड प्री खिताब जीता
रिबाकिना ने मुचोवा को हराकर पोर्श टेनिस ग्रैंड प्री खिताब जीता
स्टटगार्ट (जर्मनी), 19 अप्रैल (एपी) एलिना रिबाकिना ने रविवार को कैरोलिना मुचोवा को 7-5, 6-1 से हराकर दूसरी बार पोर्श टेनिस ग्रैंड प्री का खिताब जीत लिया।
यह पहली बार है जब 26 वर्षीय 2024 की चैंपियन ने अलग-अलग टूर्नामेंटों में पहले 12 खिताब जीतने के बाद किसी खिताब को दोबारा जीता है।
दूसरी रैंकिंग वाली रिबाकिना ने मुचोवा को एक घंटे 18 मिनट में हरा दिया।
मुचोवा कतर में जीतने के बाद इस साल अपना दूसरा फाइनल खेल रही थीं। वह अपने करियर का तीसरा खिताब जीतने की कोशिश कर रही थीं।
एपी नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


