सबालेंका सेमीफाइनल में जेब्यूर से भिड़ेंगी, स्वितोलिना का सामना वोंद्रोसोवा

Ads

सबालेंका सेमीफाइनल में जेब्यूर से भिड़ेंगी, स्वितोलिना का सामना वोंद्रोसोवा

  •  
  • Publish Date - July 13, 2023 / 12:40 PM IST,
    Updated On - July 13, 2023 / 12:40 PM IST

विम्बलडन, 13 जुलाई (एपी) इस साल सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी दूसरी वरीय आर्यना सबालेंका विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त ओन्स जेब्यूर से भिड़ेंगी।

आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली सबालेंका ने बुधवार को क्वार्टरफाइनल में मेडिसन कीज को 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

सबालेंका इस सत्र के फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में भी पहुंची थी।

जेब्यूर इस साल अपना पहला मेजर खिताब जीतने की कोशिश में जुटी हैं, वह पिछले साल अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंची थी लेकिन ट्राफी नहीं जीत सकीं थीं। उन्होंने बुधवार को क्वार्टरफाइनल में गत चैम्पियन एलीना रिबाकिना की चुनौती 6-7, 6-4, 6-1 से समाप्त की।

दूसरे सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना का सामना मार्केटा वोंद्रोसोवा से होगा। स्वितोलिना ने मंगलवार को शीर्ष रैंकिंग पर काबिज इगा स्वियातेक को हराया था जिससे वह पहले ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंची।

एपी नमिता

नमिता