सहर ने हीरो डब्लूपीजीटी का 16वां और अंतिम चरण जीता

सहर ने हीरो डब्लूपीजीटी का 16वां और अंतिम चरण जीता

सहर ने हीरो डब्लूपीजीटी का 16वां और अंतिम चरण जीता
Modified Date: November 24, 2023 / 06:22 pm IST
Published Date: November 24, 2023 6:22 pm IST

चेन्नई, 24 नवंबर (भाषा) सहर अटवाल ने अंतिम तीन होल में दो बर्डी बनाकर शुक्रवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्लूपीजीटी) के 16वें और अंतिम चरण का खिताब जीता।

उन्होंने अंतिम दौर में दो अंडर 68 का स्कोर बनाकर अपने लिए खिताब सुनिश्चित किया।

स्नेहा सिंह (71) और श्वेता मानसिंह (71) संयुक्त दूसरे स्थान पर रहीं।

नेहा त्रिपाठी (73) चौथे, खुशी खानिजाऊ (75) पांचवें, रिधिमा दिलावरी (73) और अनन्या दातार (76) संयुक्त छठे, स्निग्धा गोस्वामी (76) आठवें तथा जैस्मीन शेखर (73) और दुर्गा नित्तूर (76) संयुक्त नौवें स्थान पर रहीं।

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में