SAI से दीपा कर्माकर को मिली मंजूरी, दो वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सा

SAI से दीपा कर्माकर को मिली मंजूरी, दो वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सा

SAI से दीपा कर्माकर को मिली मंजूरी, दो वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: March 6, 2019 6:00 am IST

नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण ने दीपा कर्माकर को बाकू और दोहा विश्व कप शामिल होने के लिए मंजूरी दे दी है। साथ ही जिम्नास्टिक महासंघ से पुरूष वर्ग में ट्रायल्स कराने के लिए कहा है। भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ को भेजे गए पत्र में भारतीय खेल प्राधिकरण ने दीपा और उनके निजी कोच बिश्वेश्वर नंदी को एफआईजी विश्व कप में शामिल होने के लिए मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें:ऐतिहासिक धरोहर में शुमार शिवलिंगअचानक हुई गायब, पुलिस को शंका नक्सली करतूत

जीएफआई ने दीपा का नाम 14 से 17 मार्च को अजरबैजान में और उसके बाद 20 से 23 मार्च को कतर में होने वाले विश्व कप के लिए रजिस्टर कराया है।जीएफआई ने दोहा में कलात्मक स्पर्धा के लिए योगेश्वर सिंह और आशीष कुमार के नाम भेजे हैं। जिसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण ने जीएफआई से दोहा विश्व कप के लिए पुरुष जिम्नास्टों का चयन ट्रायल करने को कहा है।

ये भी पढ़ें: कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगी सुविधाओं की मॉनिटरिंग, 27 करोड़ रूपए खर्च कर रहा निगम.. जानें 

इन दोनों का चयन फ्लोर और वॉल्ट स्पर्धाओं के लिए किया गया था। आशीष और योगेश्वर के अलावा कई अन्य जिम्नास्ट भी ट्रायल में हिस्सा लेंगे। 11 मार्च को चयन ट्रायल होने की संभावना है।


लेखक के बारे में