एशियाई खेलों के लिए नेपाल के मुक्केबाजों का साइ गुवाहाटी में प्रशिक्षण जारी

एशियाई खेलों के लिए नेपाल के मुक्केबाजों का साइ गुवाहाटी में प्रशिक्षण जारी

एशियाई खेलों के लिए नेपाल के मुक्केबाजों का साइ गुवाहाटी में प्रशिक्षण जारी
Modified Date: September 11, 2026 / 05:39 pm IST
Published Date: September 11, 2026 5:39 pm IST

गुवाहाटी, 11 सितंबर (भाषा) भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के गुवाहाटी स्थित ‘नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (एनसीओई) में आगामी एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए नेपाल की मुक्केबाजी टीम का विस्तारित उच्च-स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

नेपाल की टीम 10 अगस्त से एनसीओई गुवाहाटी में प्रशिक्षण ले रही है और 15 सितंबर तक केंद्र में रहेगी। इसके बाद टीम 19 सितंबर से आईची-नागोाय में होने वाले एशियाई खेलों के लिए जापान रवाना होगी।

यह प्रशिक्षण शिविर पड़ोसी देश के खिलाड़ियों को उनकी तैयारियों के अंतिम चरण में भारत की उच्चस्तरीय खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था का लाभ उठाने का अवसर प्रदान कर रहा है। साइ के कोच नरेंद्र राणा, त्रिदीप बोरा और प्रणामिका बोरा नेपाली मुक्केबाजों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

यह शिविर साइ के लिए बिना किसी लागत के आयोजित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा, वीजा, चिकित्सा बीमा और अन्य आकस्मिक खर्चों का वहन नेपाल मुक्केबाजी महासंघ कर रहा है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में