मिस्र के बंदरगाह पर ड्रोन हमलों के बाद प्राकृतिक गैस ले जा रहे दो जहाजों में आग लगी

Ads

मिस्र के बंदरगाह पर ड्रोन हमलों के बाद प्राकृतिक गैस ले जा रहे दो जहाजों में आग लगी

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 12:26 AM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 12:26 AM IST

बगदाद, 29 जुलाई (एपी) मिस्र के एक बंदरगाह पर ड्रोन हमलों के बाद प्राकृतिक गैस ले जा रहे दो जहाजों में आग लग गई। एक समुद्री सुरक्षा कंपनी ने यह जानकारी दी।

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम एशिया में कई मोर्चों पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है।

ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म ‘एम्ब्रे’ के मुताबिक, हमले में अमेरिका के स्वामित्व वाले एक भंडारण सुविधा पोत और ग्रीस के मालिकाना हक वाले टैंकर को निशाना बनाया गया।

मिस्र के पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, आग लगने की घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मंत्रालय ने आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन ड्रोन हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है।

अमेरिका का करीबी सहयोगी और क्षेत्र में मध्यस्थ मिस्र पश्चिम एशिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जो युद्ध के दौरान किसी भी पक्ष की सीधी सैन्य कार्रवाई से बचा रहा है। हालांकि, अगर इन हमलों के पीछे ईरान या उसके सहयोगियों की भूमिका की पुष्टि होती है, तो इससे संघर्ष और तेज हो सकता है।

एपी

सुरभि पारुल

पारुल