Sanju Samson T20 World Cup: अगर नहीं हुआ तो? जीत के बाद संजू ने खोला राज, दिमाग में चलता रहा इस बात का डर, बताया MS Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma से सीखा ये खास चीज
Sanju Samson T20 World Cup: अगर नहीं हुआ तो? जीत के बाद संजू ने खोला राज, दिमाग में चलता रहा इस बात का डर, बताया MS Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma से सीखा ये खास चीज
Sanju Samson T20 World Cup Semifinal/Image Source: BCCI
- Sanju Samson का बड़ा खुलासा
- ‘अगर नहीं हुआ तो?’ वाले डर से जूझते रहे
- दबाव के बीच संजू की मैच जिताऊ पारी
कोलकाता: Sanju Samson T20 World Cup: भारत को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले संजू सैमसन ने रविवार को स्वीकार किया कि ‘अगर नहीं हुआ तो क्या होगा’ जैसे ख्याल उनके दिमाग में लगातार आते रहे लेकिन उन्होंने हर गेंद पर फोकस करके बल्लेबाजी की । वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल की तरह रहे सुपर आठ मुकाबले में सैमसन ने 50 गेंद में नाबाद 97 रन बनाये जिसके दम पर भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज की ।
‘अगर नहीं हुआ तो?’ वाले डर से जूझते रहे- संजू सैमसन (Sanju Samson 97 Not Out)
Sanju Samson T20 World Cup: सैमसन ने मैच के बाद प्रसारक से कहा ,‘‘ यह सवाल तो हमेशा चल रहा था कि अगर नहीं हुआ तो क्या होगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन जब भी वह ख्याल आता था तो मैं खुद को वर्तमान में ले आता और गेंद को देखकर , खुद पर भरोसा रखकर खेलता रहा ।’’ सैमसन ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और एम एस धोनी से लक्ष्य का पीछा करना सीखा है । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं लंबे समय से यह प्रारूप खेल रहा हूं । दस बारह साल से आईपीएल और एक दशक से देश के लिये खेल रहा हूं । अंतिम एकादश में नहीं रहने पर भी डगआउट से देखकर विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से सीखा है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह मेरे कैरियर के सबसे बड़े दिनों में से एक है । मेरे लिये यह सब कुछ है । जिस दिन से खेलना शुरू किया, देश के लिये खेलने का सपना देखा था । मुझे इसी दिन का इंतजार था ।’’
Cometh the hour, cometh Sanju Samson! 🫡
9⃣7⃣*(50) – A knock for the ages to take #TeamIndia into the semi-finals 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/ftJRp2wMTE
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया (India T20 World Cup Semifinal)
Sanju Samson T20 World Cup: बता दें की सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारत ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। (Team India in T20 world Cup Semi Final) अब 5 मार्च को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। जीतने वाली टीम खिताब के लिए अहमदाबाद में फाइनल खेलेगी।
𝗧𝗵𝗲 𝘁𝗶𝘁𝗹𝗲 𝗱𝗲𝗳𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗰𝗼𝗻𝘁𝗶𝗻𝘂𝗲𝘀 🇮🇳#TeamIndia are semi-finals bound in the #T20WorldCup 👏
Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/45sjJydel9
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
आज के मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 195 रन बनाए और भारत के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा। (Team India in T20 world Cup Semi Final) जवाब में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार 97 रनों की पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।
📸📸
A memorable night at Eden Gardens 🥳#TeamIndia register their highest successful chase in ICC Men’s T20 World Cups ✅
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/lEpN4LIWXU
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026

Facebook


