Tamil Nadu Assembly Election Date :तमिलनाडु में एक ही चरण में होगा मतदान! चुनाव आयोग ने जारी की तारीख, जानें किस दिन आएंगे नतीजे, अभी देखें पूरा शेड्यूल

Election Commission of India ने तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद अब वोटिंग की तारीखों और चुनावी चरणों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Tamil Nadu Assembly Election Date :तमिलनाडु में एक ही चरण में होगा मतदान! चुनाव आयोग ने जारी की तारीख, जानें किस दिन आएंगे नतीजे, अभी देखें पूरा शेड्यूल

Tamil Nadu Assembly Election Date / Image Source : file / IBC24

Modified Date: March 15, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: March 15, 2026 4:36 pm IST

चेन्नई : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के शेड्यूल की घोषणा कर दी है । चुनाव आयोग ने  एक ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमिलनाडु समेत पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनावी कार्यक्रमों का ऐलान किया है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान संपन्न कराया  जाएगा। आपको बता दें की तमिलनाडु में चुनाव की तारिख 23 अप्रैलत  तय की गई है

इन तारीखों तक पूरे हो सकते है चुनाव

आयोग के मुताबिक, इन राज्यों की सरकारों का कार्यकाल मई और जून में समाप्त हो रहा है असम का 20 मई, केरल का 23 मई, तमिलनाडु का 10 मई, पश्चिम बंगाल का 7 मई और पुडुचेरी का 15 जून को कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए, चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को 4 मई से पहले-पहले संपन्न कराने का निर्णय लिया है।सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आ जाएंगे ।आपकों बता दें की असम: 2.50 करोड़ वोटर्स, केरल: 2.70 करोड़ वोटर्स, पुडुचेरी: 9.44 लाख वोटर्स , तमिलनाडु: 5.67 करोड़ वोटर्स, पश्चिम बंगाल: 6.44 करोड़ वोटर्स है

पिछले बार क्या थे नतीजे ?

2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की बात करें तो यह एक बड़ा बदलाव लेकर आया था। चुनाव आयोग ने उस समय 26 फरवरी 2021 को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था और 6 अप्रैल 2021 को सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ था। उस समय एम. के. स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने शानदार जीत हासिल की थी, जिससे एआईडीएमके (AIADMK) का दस साल से चला आ रहा शासन खत्म हो गया था। इस जीत के साथ एम. के. स्टालिन तमिलनाडु के 12वें मुख्यमंत्री बने थे।

इन्हें भी पढ़ें :-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..