सरनोबत, भाकर ने यूरोपीय चैम्पियनशिप में समान स्कोर बनाया

Ads

सरनोबत, भाकर ने यूरोपीय चैम्पियनशिप में समान स्कोर बनाया

  •  
  • Publish Date - May 31, 2021 / 04:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

ओसियेक ( क्रोएशिया ), 31 मई ( भाषा ) तोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीद निशानेबाज राही सरनोबत और मनु भाकर ने यूरोपीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 291 का समान स्कोर बनाया ।

स्पर्धा के न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर ( एमक्यूएस ) वर्ग में सरनोबत और भाकर नियमित और एमक्यूएस निशानेबाजों ने आठवें स्थान पर रही । इसमें 55 नियमित टीमों ने भाग लिया ।

पूर्व विश्व चैम्पियन उक्रेन की ओलेना कोस्टेविच 296 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही । रैपिड फायर राउंड अभी खेला जाना है ।

50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम वर्ग में भारत की अंजुम मुद्गिल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 19वें स्थान पर रहे । संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत 33वें स्थान पर रहे ।

भाषा मोना

मोना