सतीश जापान ओपन के दूसरे दौर में हारे

Ads

सतीश जापान ओपन के दूसरे दौर में हारे

  •  
  • Publish Date - August 22, 2024 / 04:17 PM IST,
    Updated On - August 22, 2024 / 04:17 PM IST

योकोहामा (जापान), 22 अगस्त (भाषा) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सतीश कुमार करूणाकरन ने गुरुवार को जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में थाईलैंड के कंटाफोन वांगचारोएन के खिलाफ हारने से पहले कड़ी चुनौती पेश की।

सतीश (23 साल) 70 मिनट तक चले मुकाबले में दुनिया के 40वें नंबर के खिलाड़ी से पहले गेम की बढ़त गंवाकर 21-18 18-21 8-21 से हार गये।

इस तरह टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी खत्म हो गई।

सतीश बुधवार को शुरूआती मैच में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन के रिटायर होने के बाद दूसरे दौर में पहुंचे थे।

सतीश ने अपना पहला बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट 2023 में ओडिशा मास्टर्स से जीता था।

भाषा नमिता पंत

पंत