RCB vs GT IPL 2026 Qualifier-1/Image: AI Generated
RCB vs GT IPL 2026 Qualifier-1: आईपीएल 2026 अब निर्णायक मोड़ पर है, क्वालीफायर 1 मुकाबला आज 26 मई (मंगलवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB VS GT) के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में बाजी मारने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-2 खेलकर जीतना होगा। मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, जबकि 7.30 बजे मैच शुरू होगी।
आरसीबी और गुजरात के बीच खेले जाने वाले मैच में बारिश खलल डाल सकती है। मंगलवार को धर्मशाला में 80% बारिश होने की संभावना है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि बारिश के चलते मैच धुल जाता है तो क्या होगा? कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी।
अगर फाइनल, एलिमिनेटर, क्वालिफायर-1 या क्वालिफायर-2 मुकाबला (RCB vs GT IPL 2026 Qualifier-1) टाई हो जाता है या धुल जाता है तो विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा। अगर पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म होता है, तो जरूरत पड़ने पर लगातार और सुपर ओवर कराए जाएंगे, जब तक कि नतीजा नहीं निकल जाता।
लेकिन अगर बारिश के कारण से सुपर ओवर कराना भी संभव नहीं है, तब पॉइंट्स टेबल के आधार पर फैसला लिया जाएगा और टॉप पर रहने वाली टीम विजेता मानी जाएगी। यानी बारिश के चलते मुकाबला पूरी तरह धुलता है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि गुजरात टाइटन्स को क्वालिफायर-2 खेलना पड़ेगा।
RCB vs GT IPL 2026 Qualifier-1 यहां देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-12:
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिक सलाम डार।
गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-12:
साई सुदर्शन, शुभमान गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और निशांत सिंधु।