RCB VS GT Qualifier 1 Pitch Report: धर्मशाला में बारिश या RCB की सुनामी? आज कौन कटाएगा फाइनल का टिकट! यहां जानिए पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड

Ads

RCB VS GT Qualifier 1 Pitch Report: आईपीएल 2026 अब निर्णायक मोड़ पर है, आज क्वालीफायर 1 मुकाबला बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेला जाएगा।

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 07:55 AM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 08:03 AM IST

RCB VS GT Qualifier 1 Pitch Report/Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • आज RCB और GT के बीच क्वालीफायर-1 का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा
  • मैच के दौरान 80% बारिश की संभावना जताई गई है
  • जीतने वाली टीम सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचेगी

RCB VS GT Qualifier 1 Pitch Report: आईपीएल 2026 अब निर्णायक मोड़ पर है, आज क्वालीफायर 1 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB VS GT) के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-2 खेलकर जीतना होगा। ऐसे में दोनों ही टीमें सीधे फाइनल का टिकट कटाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जिससे मुकाबला रोमांचक हो सकता है। ऐसे में यहां जानिए कैसा रहेगा मौसम, साथ ही पिच रिपोर्ट के बारे में जानिए…

RCB VS GT Qualifier 1 Pitch Report– पिच रिपोर्ट

धर्मशाला स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों के अनुकूल और तेज गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलता है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां अक्सर बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं।

कैसा रहेगा आज का मौसम? जानिए वेदर रिपोर्ट

आरसीबी और गुजरात के बीच खेले जाने वाले मैच में बारिश खलल डाल सकती है। मंगलवार को धर्मशाला में 80% बारिश होने की संभावना है। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है। हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है।

जानिए कैसा रहा हेड टू हेड रिकॉर्ड

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल खेले गए 8 मैचों में दोनों टीमों ने 4-4 मुकाबले अपने नाम किए है। दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच के दौरान हाईएस्ट स्कोर 206 रन का रहा है। हेड टू हेड रिकार्ड्स को देखते हुए मना जा रहा है कि आज बेंगलुरु और गुजरात के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिलेगा।

RCB VS GT Qualifier 1 Pitch Report– लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

क्वालीफायर 1 मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, टॉस 7 बजे होंगे। आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

RCB VS GT Qualifier 1 Pitch Report– यहां देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-12:
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिक सलाम डार।

गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-12:
साई सुदर्शन, शुभमान गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और निशांत सिंधु।

 

ये भी पढ़ें

RCB vs GT क्वालीफायर-1 मैच कब और कितने बजे शुरू होगा?

यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

RCB vs GT मैच कहां खेला जाएगा?

यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए कैसी है?

धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलती है।

क्या RCB vs GT मैच में बारिश का खतरा है?

हाँ, मौसम रिपोर्ट के अनुसार मैच के दौरान लगभग 80% बारिश की संभावना है।

RCB vs GT मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देखा जा सकता है।