सात्विक-चिराग की जोड़ी फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंची

Ads

सात्विक-चिराग की जोड़ी फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंची

  •  
  • Publish Date - October 24, 2023 / 05:35 PM IST,
    Updated On - October 24, 2023 / 05:35 PM IST

रेनेस (फ्रांस), 24 अक्टूबर (भाषा) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व की नंबर एक पुरुष युगल जोड़ी ने मंगलवार को यहां सीधे गेम में जीत के साथ फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

एशियाई खेलों के मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता ने विश्व रैंकिंग के 34वें नंबर की जोड़ी लुकास कोरवी और रोनन लाबार को 35 मिनट तक चले एकतरफा मुकाबले में 21-13, 21-13 से हराया।

सात्विक और चिराग का अगला मुकाबला तीन बार के विश्व चैंपियन इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से होगा।

एशियाई खेलों (2014) के स्वर्ण पदक विजेताओं ने चीनी ताइपे के लू चिंग याओ और यांग पो हान की जोड़ी को हराया।

भाषा आनन्द पंत

पंत