गॉल, 15 अगस्त (भाषा) भारत और श्रीलंका के बीच यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन शनिवार को बारिश के व्यवधान के बाद दोपहर बाद दो बजे दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया।
लंच के दौरान बारिश आ गई जिसके कारण मैदानकर्मियों को कवर बिछाने पड़े। इस कारण एक से भी अधिक घंटे तक खेल नहीं हो पाया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक एक विकेट पर 101 रन बनाए थे।
लंच के समय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 32 रन और देवदत्त पडिक्कल 35 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 16 ओवरों में 54 रन जोड़े हैं।
भाषा
पंत
पंत