सेनेगल के गोलकीपर एडुआर्ड मेंडी चोट के कारण बाहर
सेनेगल के गोलकीपर एडुआर्ड मेंडी चोट के कारण बाहर
सिएटल, एक जुलाई (एपी) सेनेगल के गोलकीपर एडुआर्ड मेंडी चोट के कारण बेल्जियम के खिलाफ होने वाले विश्व कप नॉकआउट राउंड मैच में नहीं खेल पाएंगे।
सेनेगल के कोच पेप थियाव ने पुष्टि की कि नॉर्वे के खिलाफ ग्रुप चरण में 3-2 से मिली हार के दौरान मेंडी के घुटने में चोट लग गई थी।
मेंडी आगे की जांच के लिए सऊदी अरब के अपने क्लब अल-अहली में लौट आए हैं लेकिन उनके जल्द ही वापस अपनी राष्ट्रीय टीम से जुड़ने की उम्मीद है।
थियाव ने कहा, ‘‘वह कल हमारे साथ जरूर होंगे, भले ही वह खेलने के लिए फिट न हों। हम उम्मीद करते हैं कि वह प्रतियोगिता के बाकी मैचों में हमारे साथ रहेंगे।’’
मेंडी सेनेगल के लिए 50 से अधिक मैच खेल चुके हैं।
एपी
पंत
पंत

Facebook


