सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस: युगल फाइनल्स में रेलवे का दबदबा

सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस: युगल फाइनल्स में रेलवे का दबदबा

सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस: युगल फाइनल्स में रेलवे का दबदबा
Modified Date: March 20, 2026 / 07:45 pm IST
Published Date: March 20, 2026 7:45 pm IST

इंदौर, 20 मार्च (भाषा) रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को यहां 87वीं यूटीटी सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के युगल फाइनल में अपना दबदबा बनाया।

जीत चंद्र और अनिर्बन घोष ने पुरुष युगल फाइनल में पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में धैर्य बनाए रखते हुए जीत हासिल की। उन्होंने रेलवे के ही रोनित भंजा और प्रेयेश राज सुरेश को 3-2 से हराया।

महिला युगल फाइनल में रेलवे की ही सुतीर्थ मुखर्जी और कौशानी नाथ ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की अविशा कर्मकार और नंदिनी साहा को 3-1 से हराया।

पुरुष एकल में शीर्ष वरीयता प्राप्त मानव ठक्कर ने अपने साथी खिलाड़ी सानिल शेट्टी के खिलाफ कड़े मुकाबले में चार गेम में जीत हासिल की।

इस बीच एसएफआर स्नेहित, मानुष शाह और दिव्यांश श्रीवास्तव जैसे प्रमुख खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

हरमीत देसाई एकमात्र पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन हैं जो अभी प्रतियोगिता में बने हुए हैं। उन्होंने पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में आकाश पाल को हराया। अंकुर भट्टाचार्य ने भी पांच गेम के कड़े मुकाबले में जीत हासिल की।

महाराष्ट्र के कुशल चोपड़ा और रेगन अल्बुकर्क भी जीतने में सफल रहे। रोनित भंजा और जीत चंद्र ने भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

महिला एकल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अकुला श्रीजा (आरबीआई) को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र की श्रुति अमरुते को चार गेम में हराकर जीत हासिल की।

यशस्विनी घोरपड़े और सुतीर्थ मुखर्जी शानदार फॉर्म में थीं और उन्होंने क्रमशः त्रिशा गोगोई (असम) और अवनी त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ सीधे गेम में जीत दर्ज की। सिंड्रेला दास (पीएसपीबी) ने भी आसानी से जीत हासिल की।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में