सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप : पीएसपीबी, आरएसपीबी की दमदार शुरुआत

सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप : पीएसपीबी, आरएसपीबी की दमदार शुरुआत

सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप : पीएसपीबी, आरएसपीबी की दमदार शुरुआत
Modified Date: March 14, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: March 14, 2026 7:30 pm IST

इंदौर, 14 मार्च (भाषा) टेबल टेनिस की दो दिग्गज टीमों पीएसपीबी और आरएसपीबी ने शनिवार को यहां 87वीं यूटीटी सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ कर नॉकआउट चरण में पहुंचने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए।

पुरुष वर्ग में पीएसपीबी ने ग्रुप ए में आंध्र प्रदेश और पंजाब को 3-0 के हराकर शुरुआती बढ़त बना ली।

इसके बाद आरएसपीबी ने ग्रुप बी में अपना दबदबा कायम किया। उन्होंने पहले राजस्थान को 3-1 से हराया और फिर गुजरात को 3-0 से मात दी।

ग्रुप सी में पश्चिम बंगाल ने भी शानदार शुरुआत करते हुए उत्तराखंड और ओडिशा को लगातार 3-1 के अंतर से हराया।

वहीं ग्रुप डी में तेलंगाना ने छत्तीसगढ़ को 3-0 और मध्य प्रदेश को 3-1 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला ग्रुप ई में देखने को मिला जिसमें दिल्ली ने एक कड़े मुकाबले में महाराष्ट्र को 3-2 से हराया।

ग्रुप एफ में मिजोरम और असम ने सभी मुकाबले जीतकर अपना दबदबा बनाया जबकि ग्रुप जी में उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु ने 3-0 के शानदार नतीजों के साथ आसानी से अगले दौर में जगह बनाई।

ग्रुप एच में हरियाणा और कर्नाटक ने भी शानदार जीत के साथ अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की।

महिला टीम स्पर्धा में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां मजबूत टीमों ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में