सेंथिलकुमार, चोटरानी चार्लोट्सविले ओपन के क्वार्टर फाइनल से बाहर

Ads

सेंथिलकुमार, चोटरानी चार्लोट्सविले ओपन के क्वार्टर फाइनल से बाहर

  •  
  • Publish Date - October 3, 2025 / 01:44 PM IST,
    Updated On - October 3, 2025 / 01:44 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) भारत के वेलावन सेंथिलकुमार और वीर चोटरानी अमेरिका के चार्लोट्सविले में आयोजित 31,250 डॉलर इनामी पीएसए कांस्य स्तर की प्रतियोगिता ‘चार्लोट्सविले ओपन’ स्क्वैश के अपने-अपने क्वार्टर फाइन मैचों में हार गए।

मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन और चौथी वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार को बृहस्पतिवार को सलमान खलील के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मिस्र के खिलाड़ी ने सेंथिलकुमार पर 12-10, 9-11, 11-8, 11-3 से जीत हासिल की।

सातवीं वरीयता प्राप्त चोटरानी अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त टिमोथी ब्राउनेल से 6-11, 11-9, 1-11, 6-11 से हार गए।

सेंथिलकुमार और चोटरानी अब ​​अभय सिंह और रमित टंडन के साथ रविवार से न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले 74,000 डॉलर इनामी पीएसए कांस्य स्तर की प्रतियोगिता ‘ओपन स्क्वैश क्लासिक’ में भाग लेंगे।

भाषा आनन्द

आनन्द