शादलोई और दहिया के शानदार प्रदर्शन से गुजरात जाइंट्स ने यूपी योद्धास को हराया

Ads

शादलोई और दहिया के शानदार प्रदर्शन से गुजरात जाइंट्स ने यूपी योद्धास को हराया

  •  
  • Publish Date - September 29, 2025 / 10:09 PM IST,
    Updated On - September 29, 2025 / 10:09 PM IST

चेन्नई, 29 सितंबर (भाषा) गुजरात जाइंट्स ने मोहम्मदरेजा शादलोई और अंकित दहिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धास पर 33-27 से आसान जीत हासिल की।

योद्धास के भवानी राजपूत ने कुछ महत्वपूर्ण अंक हासिल किए लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।

जाइंट्स ने इस जीत के साथ पांच मैच में हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया।

मध्यांतर तक गुजरात जाइंट्स की टीम 21-16 से आगे थी।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द