शादलौई , गौरव ने पुनेरी पलटन को तमिल थलाइवाज पर 29-26 से रोमांचक जीत दिलाई

Ads

शादलौई , गौरव ने पुनेरी पलटन को तमिल थलाइवाज पर 29-26 से रोमांचक जीत दिलाई

  •  
  • Publish Date - January 7, 2024 / 10:30 PM IST,
    Updated On - January 7, 2024 / 10:30 PM IST

मुंबई, सात जनवरी (भाषा) मोहम्मदरेजा चियानेह शादलौई और गौरव खत्री के शानदार खेल के दम पर पुनेरी पलटन ने रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग में रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 29-26 से हराया।

शादलौई ने आठ जबकि रक्षापंक्ति के खिलाड़ी खत्री ने छह अंक बनाकर पुणेरी पलटन की जीत की नींव रखी।  

थलाइवाज के कप्तान सागर सात टैकल अंक के साथ उनके स्टार खिलाड़ी साबित हुए।

इस जीत से पुणे की टीम ने तालिका में शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत किया। टीम के नाम 10 मैचों में नौ जीत से 46 अंक है।

तमिल थलाइवाज की 10 मैचों में यह आठवीं हार है। टीम 14 अंक के साथ तालिका में 11वें स्थान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता