शेफाली का अर्धशतक, भारतीय महिला टीम ने बनाए छह विकेट पर 149 रन

Ads

शेफाली का अर्धशतक, भारतीय महिला टीम ने बनाए छह विकेट पर 149 रन

  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 09:34 PM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 09:34 PM IST

दुबई, 10 सितंबर (भाषा) भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (64 रन) के अर्धशतक से बृहस्पतिवार को यहां महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट पर 149 रन बनाए।

शेफाली ने 40 गेंद की पारी के दौरान सात चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 24 रन, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 21 रन और प्रतिका रावल ने 20 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातून ने दो जबकि राबिया खान, नाहिदा अख्तर और मारूफा अख्तर ने एक एक विकेट झटके।

भाषा नमिता

नमिता