शेख रसेल अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन एयर राइफल चैम्पियनशिप में एलावेनिल,तुषार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

Ads

शेख रसेल अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन एयर राइफल चैम्पियनशिप में एलावेनिल,तुषार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

  •  
  • Publish Date - October 17, 2020 / 11:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने शनिवार को कहा कि एलावेनिल वलारिवन और शाहू तुषार माने बांग्लादेश निशानेबाजी खेल महासंघ द्वारा आयोजित किए जा रहे शेख रसेल अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन एयर राइफल चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को होगा। इस चैम्पियनशिप का आयोजन बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के सबसे छोटे बेटे और प्रधानमंत्री शेख हसीना के भाई शेख रसेल की जयंती के मौके पर किया जा रहा हैं।

एलावेनिल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी है। इस टूर्नामेंट के लिए उनका चयन इस लिए हुआ है क्योंकि वह अपनी परीक्षा के कारण नयी दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय शिविर भाग नहीं ले रही है।

शाहू माने का चयन 18 मार्च के राष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर हुआ।

मेजबान बांग्लादेश के अलावा इस टूर्नामेंट में सात देश के निशानेबाज भाग ले रहे है।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता