शिनोजादा और नियाजई के शतक, अफगानिस्तान ने बनाए चार विकेट पर 310 रन

शिनोजादा और नियाजई के शतक, अफगानिस्तान ने बनाए चार विकेट पर 310 रन

शिनोजादा और नियाजई के शतक, अफगानिस्तान ने बनाए चार विकेट पर 310 रन
Modified Date: February 4, 2026 / 05:12 pm IST
Published Date: February 4, 2026 5:12 pm IST

हरारे, चार फरवरी (भाषा) फैसल शिनोजादा और उजेरुल्लाह नियाजई के शानदार शतकों की बदौलत अफगानिस्तान ने बुधवार को यहां अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 310 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

शिनोजादा 93 गेंद में 110 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि नियाजई ने 86 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली। भारतीय गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट झटकने में संघर्ष करते दिखे।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उस्मान सादत और खालिद अहमदजई की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 53 रन जोड़े। तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन ने 13वें ओवर में पहला विकेट लिया।

देवेंद्रन की लेंथ गेंद अहमदजई के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों में चली गई। उन्होंने 39 गेंद में 31 रन बनाए।

इसके बाद शिनोजादा ने सादत के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े जिससे अफगानिस्तान बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था।

हालांकि स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर कनिष्क चौहान ने 25वें ओवर की शुरुआत में भारत के लिए दूसरा विकेट लिया। उनकी गेंद पर सादत लांग-ऑफ पर कैच आउट हुए। सादत ने 70 गेंद खेलकर 39 रन बनाए।

सदात के आउट होने के बाद शिनोजादा को नियाजई के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 130 गेंद में 148 रन की बड़ी साझेदारी निभाई।

शिनोजादा ने अपनी पारी के दौरा 15 चौके लगाए जबकि नियाजई ने 12 बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया और दो छक्के लगाए।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में