शिवराज बाबू और कमाली मूर्ति बने राष्ट्रीय सर्फिंग चैंपियन

शिवराज बाबू और कमाली मूर्ति बने राष्ट्रीय सर्फिंग चैंपियन

शिवराज बाबू और कमाली मूर्ति बने राष्ट्रीय सर्फिंग चैंपियन
Modified Date: April 12, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: April 12, 2026 5:57 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) शिवराज बाबू और कमाली मूर्ति ने रविवार को यहां हुए लिटिल अंडमान प्रो 2026 टूर्नामेंट में क्रमशः पुरुषों और महिलाओं का ओपन सर्फिंग खिताब जीत लिया।

शिवराज 13.63 के स्कोर के साथ राष्ट्रीय चैंपियन बने। उन्होंने श्रीकांत डी को सिर्फ 0.30 अंक के अंतर से हराया, जिनका स्कोर 13.33 रहा।

किशोर कुमार 12.87 अंकों के साथ उनके ठीक पीछे रहे जबकि संजय सेल्वमणि ने एक कड़े मुकाबले में 9.30 अंक बनाए।

महिलाओं के ओपन सर्फिंग फाइनल में कमाली का दबदबा देखने को मिला जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया। कमाली ने 15.83 का शानदार स्कोर बनाया और शुगर शांति बनारसे (11.64) को 4.19 के अंतर से हराया।

पुरुषों के एसयूपी स्प्रिंट फाइनल में शेखर पचई ने चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 1:22.32 का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया।

महिलाओं के एसयूपी स्प्रिंट फाइनल में विजयलक्ष्मी इरुलाप्पन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1:40.35 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में