Shoaib Akhtar Brother Death: पूर्व गेंदबाज पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार में इनकी हो गई मौत, इमोशनल पोस्ट किया शेयर

Shoaib Akhtar Brother Death: शोएब अख्तर के बड़े भाई शहीद अख्तर का निधन हो गया है, जिसकी पुष्टि खुद पूर्व क्रिकेटर ने की है।

Shoaib Akhtar Brother Death: पूर्व गेंदबाज पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार में इनकी हो गई मौत, इमोशनल पोस्ट किया शेयर

Shoaib Akhtar Brother Death/Photo Credit: Social Media

Modified Date: June 24, 2026 / 11:45 am IST
Published Date: June 24, 2026 11:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया
  • शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह दुखद जानकारी साझा की
  • क्रिकेट जगत और प्रशंसक सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं

Shoaib Akhtar Brother Death: पाकितान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के बड़े भाई शहीद अख्तर का निधन हो गया है, जिसकी पुष्टि खुद पूर्व क्रिकेटर ने की है। शोएब ने पोस्ट शेयर कर बताया कि मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे प्यारे बड़े भाई शाहिद अख्तर अल्लाह के पास चले गए हैं। उनके निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। कई खिलाड़ी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं।

गेंदबाज़ शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar Brother Death) ने 23 जून को अपने बड़े भाई के निधन की खबर दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे प्यारे बड़े भाई शाहिद अख्तर अल्लाह को प्यारे हो गए हैं। शोएब अख्तर ने अल्लाह से अपने दिवंगत भाई की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोएब अख्तर ने अपने प्रशंसकों से उन्हें अपनी दुआओं में याद रखने को कहा।

विश्व के सबसे तेज गेंदबाज है शोएब

Shoaib Akhtar Brother Death रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी है। शोएब अख्तर ने क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ फेंकी थी, जो 161.3 KMPH की गति की थी। जिस रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.