लक्ष्य कप में हिस्सा लेंगे निशानेबाज किरण जाधव, सोनम मस्कर

लक्ष्य कप में हिस्सा लेंगे निशानेबाज किरण जाधव, सोनम मस्कर

लक्ष्य कप में हिस्सा लेंगे निशानेबाज किरण जाधव, सोनम मस्कर
Modified Date: February 18, 2026 / 07:47 pm IST
Published Date: February 18, 2026 7:47 pm IST

नवी मुंबई, 18 फरवरी (भाषा) किरण जाधव और सोनम मस्कर साहित भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले एयर राइफल निशानेबाज 21 और 22 फरवरी को यहां होने वाले लक्ष्य कप के 16वें सत्र में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय खेलों के चैंपियन और जूनियर विश्व चैंपियन पार्थ माने, पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन राजश्री संचेती और एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता ओजस्वी ठाकुर ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है।

पूर्व ओलंपियन सुमा शिरूर ने प्रतियोगिता की योजना बनाई और यह टूर्नामेंट खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त अकादमी लक्ष्य निशानेबाजी क्लब में होगा।

सीनियर वर्ग के विजेता को डेढ़ लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा जबकि जूनियर वर्ग के विजेता को 75 हजार रुपये मिलेंगे।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में