जीत के लिए 20-30 रन और बनाने चाहिए थे: हरमनप्रीत

Ads

जीत के लिए 20-30 रन और बनाने चाहिए थे: हरमनप्रीत

  •  
  • Publish Date - September 14, 2025 / 10:32 PM IST,
    Updated On - September 14, 2025 / 10:32 PM IST

मुल्लांपुर (पंजाब), 14 सितंबर (भाषा) भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनकी टीम को रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले वनडे में जीत के लिए स्कोर में 20-30 रन और जोड़ने चाहिए थे।

हरमनप्रीत ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 281 रन बनाने के बाद मेजबान टीम चार कैच छोड़ने के कारण मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 44.1 ओवर में 282 रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया।

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हमें स्कोर में 20-30 रन और जोड़ने चाहिए थे। हमारी गेंदबाज मौके बनाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन हम उन मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। उनकी टीम हमसे बेहतर खेली। लेकिन अगला मैच अहम है, हम सकारात्मक बने रहना चाहते हैं और अगले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ’’

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली अपनी टीम के प्रयास पर गर्व महसूस कर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘(यह) शुरुआत करने का बहुत अच्छा तरीका था। लड़कियों को श्रेय जाता है। टॉस हारना और गर्मी में पहले गेंदबाजी करने के बाद जीत दर्ज करना, खिलाड़ियों पर गर्व है। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना