शुभंकर नेक्सो चैंपियनशिप में संयुक्त 46वें पायदान पर रहे

शुभंकर नेक्सो चैंपियनशिप में संयुक्त 46वें पायदान पर रहे

शुभंकर नेक्सो चैंपियनशिप में संयुक्त 46वें पायदान पर रहे
Modified Date: August 24, 2026 / 07:09 pm IST
Published Date: August 24, 2026 7:09 pm IST

एबेरडीन, 24 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा 2026 नेक्सो चैंपियनशिप के अंतिम दौर में इवन पार 72 का कार्ड खेलकर संयुक्त 46वें स्थान पर रहे।

शर्मा ने इस दौरान तीन बर्डी और तीन बोगी लगाये। उन्होंने इससे पहले तीन दौर में 73, 72 और 75 के कार्ड खेल थे। उनका कुल स्कोर चार ओवर 292 का रहा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एक अन्य भारतीय गोल्फर युवराज संधू कट से चूक गए थे।

स्कॉटलैंड के स्कॉट जैमीसन ने अंतिम दौर में 67 का शानदार कार्ड खेलकर ‘डीपी वर्ल्ड टूर’ पर अपना दूसरा खिताब जीता। उन्होंने कुल 11 अंडर स्कोर बनाकर इंग्लैंड के मैथ्यू जॉर्डन को दो शॉट से पछाड़ा।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में