शुभंकर जोबर्ग ओपन में संयुक्त 57वें स्थान पर रहे

Ads

शुभंकर जोबर्ग ओपन में संयुक्त 57वें स्थान पर रहे

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 07:19 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 07:19 PM IST

जोहानिसबर्ग, नौ मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ‘जोबर्ग ओपन’ के अंतिम दौर में दो ओवर 72 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 57वें स्थान पर रहे।

शुभकर ने दो बर्डी के मुकाबले चार बोगी कर बैठे। उन्होंने इस दौरान तीन बोगी 13वें से 16वें होल के बीच तीन किये। उनका कुल स्कोर एक अंडर पार (66-72-69-72) रहा।

जोबर्ग ओपन में अतीत में शुभंकर का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने यहां पांच टूर्नामेंटों में से चार बार कट हासिल किया है और इसी कोर्स पर 2017 में डीपी वर्ल्ड टूर का अपना पहला खिताब जीता था।

इंग्लैंड के डैन ब्रैडबरी ने अंतिम दिन शानदार वापसी करते हुए पांच अंडर 65 का कार्ड खेला और कुल 17 अंडर पार (64-70-64-65) के स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया।

भाषा

आनन्द

आनन्द